रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के नवीन गल्ला मंडी परिसर में किसानों से एमएसपी दर पर गेंहू खरीदने के लिए सरकारी गेंहू क्रय केंद्र खोले गए है। लेकिन समय पर उठान न होने के चलते लगभग एक हजार क्विंटल खुले में रखा था। आंधी व बारिश के चलते लगभग 150 क्विंटल गेंहू भीग गया।
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए नवीन गल्ला मंडी परिसर में सरकारी गेंहू क्रय केंद्र खोले गए हैं। जहां किसानों से एमएसपी दर पर गेंहू खरीदा जा रहा है। नवीन गल्ला मंडी परिसर में नीलामी चबूतरे पर 15 सरकारी गेंहू क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर अब तक लगभग 33 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। हालांकि खरीद की रफ्तार तो ठीक है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या खरीदे गए गेंहू की समय पर उठान न होने की है। उठान में देरी के कारण मंडी परिसर के नीलामी चबूतरे के बाहर गेंहू के बोरों का ढेर लग गया है, जिसे खुले आसमान के नीचे ही रखा गया है। हालांकि तिरपाल आदि की व्यवस्था की गई है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। गुरूवार की सुबह लगभग छह बजे अचानक तेज हवा और बारिश होने लगी। मंडी प्रशासन ने खुले में रखे गेहूं को भीगने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। तेज हवा के चलते कुछ ढेरों से तिरपाल उड़ने व मंडी में जलभराव होने के कारण बाहर रखे लगभग एक हजार क्विंटल गेंहू में लगभग 150 क्विंटल गेंहू भीग गया। पानी बंद होते ही मंडी सचिव अंकित गुप्ता मौके पर पहुंचे और नुकसान को देखा। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों से मिलकर गेहूं की उठान शीघ्र सुनिश्चित कराने के लिए कहा। जिससे आगे समस्या न हो। इस मौके रवि कुमार, निरीक्षक राघवेंद्र सिंह गुर्जर, निखिल श्रीवास्तव आदि रहे।






