
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक छिरिया सलेमपुर के पास आगे सड़क पर खड़े ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गया। ट्रक पलटने के कारण चालक व परिचालक व घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार को मध्य रात्रि के करीब एक ट्रक गिट्टी लेकर मैनपुरी जा रहा था। उसके आगे भूसा लादकर एक भरा ट्रक चल रहा था। आगे जगह घेर कर चल रहे ट्रक के कारण पीछे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रक को निकलने की जगह नहीं मिल पा रही थी। बंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास गिट्टी से भरे ट्रक के चालक ने भूसे से लदे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। आगे निकालने के चक्कर में सड़क के किनारे पड़ी गीली मिट्टी और जगह संकरी होने के चलते गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया। जिससे चालक ब्रजेंद्र सिंह पुत्र रामशंकर सिंह निवासी बाहरोली जनपद भिंड, परिचालक धर्मवीर सिंह पुत्र पुनू सिंह निवासी बाहरोली निवासी भिंड मध्य प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मलकपुरा छिरिया सलेमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।





