पुलिस के हत्थे चढ़ा पत्नी का हत्यारा पति,, भेजा गया जेल

(संजय सिंह की रिपोर्ट )

लखनऊ। चिनहट के हिम सिटी पार्ट टू में एक अक्टूबर की शाम पैसों की मांग को लेकर कृष्णा यादव ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी आशा देवी की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर फरार पति कृष्णा को इंस्पेक्टर चिनहट तेज बहादुर सिंह की टीम ने सोमवार को हिम सिटी पार्ट टू के पास से गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से जनपद बस्ती के आदर्श कोतवाली के ओरीजोत गांव निवासी कृष्णा यादव अपनी 22 वर्षीय पत्नी आशा देवी के साथ चिनहट क्षेत्र के देवा रोड के हिम सिटी पार्ट टू में किराए के मकान में रहता है। मामूली कहासुनी के बाद कृष्णा यादव ने एक अक्टूबर की शाम दुपट्टे से गला कसकर पत्नी को मौत की नींद दिया और मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में मृतका के पिता विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर चिनहट तेज बहादुर सिंह ने बताया कि फरार चल रहे हत्यारोपी कृष्णा यादव को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में विनोद कुमार ने बताया कि 18 नवंबर 2020 को अपनी बेटी की शादी अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर की थी। आरोप है
कि पैसों की मांग को लेकर आए दिन उनकी लाडली को तरह-तरह की यातनाएं देकर मारता पीटता था। इंस्पेक्टर चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी बेरोजगार चल रहा था रोजगार करने के लिए ससुराल से पैसे लेने के लिए पत्नी के ऊपर दबाव बना रहा था। पुलिस को बताया कि बात न मानने पर गुस्से में आकर पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार किया है। पकड़ा गया हत्यारोपी कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि आशा मर चुकी है। लेकिन उसके न बोलने पर वह मौके से भाग निकला।

Leave a Comment