महिला ने युवकों पर लगाया पिटाई का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में रंजिश के चलते युवकों द्वारा महिला की पिटाई व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी संजीदा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला खटीकान निवासी चंदन उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। आरोप लगाया कि शानिवार की शाम चंदन अपने भाई शानू, छोटू व राजा के साथ उसके घर के बाहर आ धमके और गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी ने लाठी, डंडों से पिटाई शुरू कर दी। बचाने आए परिजनों के साथ भी पिटाई की। पिटाई करने के बाद सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।