रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पत्नी के साथ अभद्रता व उसकी पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी गुलफशां ने पुलिस को बताया कि उसका पति दानिश आए दिन घर में विवाद करता रहता है। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को दोनों कोतवाली में थे। दानिश कोतवाली परिसर में ही गुलफशा के साथ झगड़ा करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
शराब के नशे में लोगों को गाली देने वाले पर पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। तिराहे पर शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता व गाली, गलौज किए जाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी दीप सिंह किसी काम के चलते जालौन आया था। शराब के नशे में वह लौना मोड़ पर पहुंच गया और वहां से निकलने वाले लोगों के साथ गाली, गलौज व अभद्रता करने लगा। लोगों ने समझाने का प्रयास किया फिर भी नहीं माना जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।






