रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के ग्राम लौना में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन गौ रक्षा दल के झांसी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल रेणुका सिसोदिया एवं महिला कांस्टेबल शिवानी यादव ने उपस्थित महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया। साथ ही महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा करने एवं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को जलपान एवं शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया।


विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें : 9415795867,,8840345105




