
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। सीडीपीओ का पद करीब तीन माह से खाली है। ऐसे में मुख्य सेविका डॉली निरंजन प्रभारी सीडीपीओ के रूप में विभागीय कार्य संभाल रही हैं। वहीं कार्यालय में मुख्य सेविका के स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष केवल दो की तैनाती है। लिपिक का एक पद भी लंबे समय से खाली चल रहा है।
ब्लॉक क्षेत्र में कुल 180 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों के सापेक्ष 153 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तैनाती है, जबकि 27 केंद्रों पर कार्यकत्रियों के पद खाली हैं। कार्यकत्रियों की तैनाती न होने के कारण इन केंद्रों का संचालन सहायिकाओं के भरोसे किया जा रहा है। इससे विभागीय योजनाओं और केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों के संचालन में सहायिकाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं। ऐसे में कार्यकत्रियों की कमी के कारण जिन केंद्रों पर सहायिकाएं जिम्मेदारी संभाल रही हैं, वहां व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। वहीं विभागीय कार्यालय में भी पर्याप्त स्टाफ न होने से कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। वहीं,, प्राथमिक विद्यालय छानी खास में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र भी जलभराव की समस्या से प्रभावित है। केंद्र परिसर और आसपास जलभराव होने के कारण बच्चे केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे थे। बच्चों की परेशानी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को गांव में ही दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल बच्चों को दूसरे केंद्र पर बुलाकर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रभारी सीडीपीओ डॉली निरंजन ने बताया कि वह जुलाई माह से सीडीपीओ का पद संभाल रही हैं। व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से संचालित कराया जा रहा है। स्टॉफ की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




