जालौन के आयुर्वेद चिकित्सालय मनाया जाएगा योग दिवस,,यह होगी थीम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के मुरली मनोहर आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. पूजा राजपूत ने बताया कि 12वां अंर्त्तराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026, दिन रविवार को मनाया जा रहा है। इस वर्ष का आयोजन का संकल्प वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य शांति और सद्घ्भाव बढ़ाना देना है। इस वर्ष के योग दिवस की आधिकारिक थीम ‘स्वस्थ्य: वृद्धावस्था के लिये योग’ पर आधारित है। योग शिविर का आयोजन बाराही देवी मेला प्रांगण में 21 जून 2026 को सुबह छह बजे से प्रारंभ होकर सुबह सात बजे तक होगा। उन्होंने नगरवासियों व ग्रामीणों से अपील की है कि 12वें योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।