(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)


Jalaun news today । गांव से सामान लेने आए युवक के साथ चार लोगों ने पहले पार्टी की। पार्टी करने के बाद सभी लोगों ने मिलकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली कुठौंद के ग्राम वरीपुरा निवासी शिवकुमार ने न्यायालय में बताया था कि उनका बेटा नीरज बीती 27 अगस्त 2023 को जालौन सामान लेने आया था। जब वह रात तक घर वापस नहीं पहुंचा तो उसे फोन किया तो पता चला कि उनका बेटा बेहोश अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। उसकी आंख व कान में घाव था। गंभीर अवस्था में पहले उसे उरई में भर्ती कराया गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। आंख में घाव होने के कारण आंख निकल गई। पीड़ित के पिता ने बताया कि जब उनका बेटा स्वस्थ हुआ तो घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बस्तेपुर निवासी ईशू व उनके रिश्तेदार धर्मेंद्र कुमार निवासी समेत दो अज्ञात युवक घर वापस आते समय रास्ते में उसे मिल गए। चारों मिलकर उसे अपने घर ले गए जहां उन्होंने उसे अंडा पार्टी की। अंडा खाकर उसे बेहोशी आ गई। तब चारों उसे बाइक से हरीपुरा ले गए और एक राय होकर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने घटना की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ईशू, धर्मेंद्र व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
जालौन। अतिरिक्त दहेज में ऑल्टो कार न मिलने पर सुसरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी रितु श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता संजय ने उसकी शादी धूमधाम व हिंदू रीति रिवाज के साथ 21 फरवरी 201़9 को हाजीपुरा उरई निवासी उत्तेश के साथ की थी। शादी में पिता ने पर्याप्त दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने अतिरिक्त दहेज के रूप में ऑल्टो कार की मांग शुरू कर दी। शादी करने के बाद पिता के पास इतने रुपये नहीं थे कि वह उनकी कार की मांग को पूरा कर सकें। पिता ने रिश्तेदारों के साथ जाकर ससुरालियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। उल्टा वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बीती 10 दिसंबर को पति उत्तेश, सास रेखा, देवर वैभव ने गाली, गलौज व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जब परिवार के लोगों ने समझाया तो अगले दिन वह उसे ले गए। इसके अगले ही दिन उन्होंने फिर से कार की मांग की जब मांग पूरी नहीं हुई तो पुनः मारपीट कर उसका सारा स्त्रीधन छीनकर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह पिता के यहां रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





