रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के इस गांव में रंगबाजी को लेकर ग्राम लहचूरा में सात लोगों ने मिलकर युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनके बेटे योगेंद्र सिंह का गांव के ही अशोक चौरसिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट में बेटे को चोट आई थी। कुछ देर बाद गांव के ही अशोक चौरसिया, सत्यम चौरसिया, शिवम चौरसिया, सुंदरम चौरसिया, रामस्वरूप चौरसिया, नया पाठकपुरा उरई निवासी देवेश सिंह, उरई कोतवाली के कैथरी निवासी प्रदुम्न चौरसिया उनके घर के बाहर आ गए और योगेंद्र के साथ गाली, गलौज व मारपीट करने लगे। जब परिवार में लोगों ने बीच बचाव किया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के साथ मारपीट, आरोपी पर हुई ये कार्यवाही
जालौन। रंजिश के चलते गांव के ही व्यक्ति द्वारा महिला के साथ गाली, ग्लौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी महिला नूना ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुलदीप उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह कुलदीप उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली, गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली देने से मना किया तो हाथापाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।






