रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर के झंडा चौराहे के पास युवाओं द्वारा शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शीतल शर्बत वितरण के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया। झंडा चौराहे के पास सघन माहेश्वरी के प्रतिष्ठान के बाहर आयोजित इस सेवा कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोपहर के समय जब तापमान अपने चरम पर था और लोग तेज गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे, तब शर्बत पीकर लोगों को राहत मिलती नजर आई। युवाओं ने राह चलते लोगों को रोककर उन्हें शर्बत पिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक, बाइक सवार, व्यापारी और राहगीरों ने शर्बत पिया और युवाओं की इस पहल की सराहना की।






