रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चार दिन पूर्व युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान सेंगर कॉलोनी निवासी साकेत सेंगर ने पुलिस को बताया कि बीती 30 अगस्त की रात करीब नौ बजे मोहल्ला भवानीराम निवासी अभय तोमर ने जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया। जब वह उसके बताए हुए स्थान पर मिलने के लिए पहुंचा तभी वहां पहले से मौजूद सक्षम व सत्यम ने उसे देखते ही रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने मना किया तो लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो आइंदा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंजिश के चलते मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
जालौन। रंजिश के चलते दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेडा निवासी अमरचंद ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही सुरेशचंद्र व दिनेशचंद्र उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन समझने को तैयार नहीं होते हैं। आरोप लगाया कि बीती 31 अगस्त को रास्ते में जाते समय उन्होंने मारपीट कर दी थी। लेकिन ग्रामीणों के समझाने पर वह मान गए। अब वह फिर झगड़ा कर रहे हैं। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





