आतंक का अंत : अमेरिकी ड्रोन ने मार गिराया अलकायदा सरगना अल जवाहिरी,, अमेरिका के राष्ट्रपति ने किया एलान

दुनियां भर में आतंक का पर्याय बन अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी अफगानिस्तान में सीआईए ड्रोन हमले में मारा गया। इस बात का एलान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया। प्रभासाक्षी के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा, आतंकवादी समूह के लिए सबसे बड़ा झटका 2011 में इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से आतंकियों के लिए यह सबसे बुरी खबर साबित होगी। जवाहिरी अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन-लादेन के मारे जाने के बाद अल-कायदा का सरगना बना था। करीब दो दशक तक चलाए अभियान के बाद अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान छोड़ने के 11 महीने बाद एक महत्वपूर्ण आतंकवाद रोधी अभियान में अमेरिका ने यह सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने यह हवाई हमला किया।
प्रभासाक्षी के अनुसार मामले से जुड़े पांच लोगों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर इस हमले की पुष्टि की। इससे बाद, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी घोषणा की कि जवाहिरी काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। उन्होंने इसे ‘‘न्याय’’ के लिए चलाया गया अभियान बताया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सीआईए ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन हमला किया। इस हमले में दुनियां भर में आतंक का पर्याय बने जवाहिरी का अंत हो गया।

Leave a Comment