रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में नाली बनाने को लेकर विवाद में पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर महिला व उसके पति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने गले से सोने की जंजीर छीनने का भी आरोप लगाया। कोतवाली में सुनवाई न होने पर महिला ने मामले की शिकायत एसपी को शिकायती पत्र देकर की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी अंशू देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके मकान के बाहर लगभग 20 वर्ष पूर्व नाली का निर्माण हुआ था। समय के साथ नाली जर्जर और सड़क से काफी नीचे हो गई है। ऐसे में गंदे जल की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश में हालत और भी खराब है। वह नाली निर्माण के लिए लगातार शिकायत कर रही है, लेकिन उनके पड़ोसी नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। इसी को लेकर दो अगस्त की शाम पड़ोसी अपने साथियों के साथ उसके घर आ धमके और गाली, गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें उसे व ति विपिन को चोटें आई हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। आरोप लगाया कि उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कचरा डालने को इधर भी भिड़े पड़ोसी
जालौन। कचरा व गंदगी डालने को लेकर युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही युवक अमर सिंह उसके परिवार से रंजिश मानता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। आरोप लगाया कि पड़ोस में कूड़ा कचरा और गंदगी फैलाने को लेकर अमर सिंह विवाद कर रहा था। जब उसने विवाद करने से मना किया तो गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।




