प्रतिभा का सम्मान : up jalaun पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने बाल चित्रकार को सम्मानित किया,, ये है खासियत

बीहड़ के गांव में जन्मा बालक चंद मिनटों में उकेर देता है हूबहू चित्र

(ब्यूरो रिपोर्ट )
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में आथिर्क रूप से कमजोर अनुसूचित परिवार एवं बीहड़ क्षेत्र रामपुरा में जन्मे 15 वषीर्य सूरज बौद्ध की उंगलियों में जादू सा है वह किसी को भी एक नजर देखने के बाद कुछ मिनटों में उसका स्केच कागज में उकेर देता है चाहे वह किसी नेता का हो या अभिनेता का हो अथवा बहुजन महापुरुषों तथागत बुद्ध या बाबा साहब का हो। हाल ही में सूरज बौद्ध ने जनपद के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को उनका स्केच चित्र भेंट किया था। शनिवार को सूरज बौद्ध ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी को उनका आलीशान हुबहू स्केच बनाकर भेंट किया। जिस पर उन्होंने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की एवं सूरज बौद्ध को फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं कला के क्षेत्र में उच्च शिक्षा में भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही चंबल फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य विनोद सिंह गौतम हुकमपुरा को उनके द्वारा सामाजिक शैक्षिक जागृति कायर्क्रमों एवं धम्म कारवां के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जलील मंसूरी, सुंदर सिंह शास्त्री, पुनीत भारती, भगवती पांचाल, सनी सभासद, महेंद्र शुक्ला, कैलाश प्रजापति, अहमद शादाब, जीतू, धमेंर्द्र भाटिया, ऋतिक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment