बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 पुलिस जवान सहित 30 झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मंलिा इमारत में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाया जा रहा था, तबी गैस सिलेंडर फट गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के दौरान झुलस गए। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। छठ के लिए प्रसाद तैयार कर ही थी महिलाएं सिलेंडर ब्लास्ट की घटना औरंगाबाद शहर की सबसे पतली गलियों में शामिल तेली मोहल्ले की है। यहां बीती रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में छठ पूजा का आयोजन हो रहा था। उनके घर पर देर रात महिलाएं छठ पर्व के लिए प्रसाद तैयार कर रही थी।

बताया जा रहा है कि इसी समय सिलेंडर में आग लग गई इससे वहां अफरा-तफरी मच गई वहां मौजूद लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे थे तभी गश्त कर रही पुलिस की टीम भी पहुंच गई और उसने जैसे ही सिलेंडर पर पानी डालकर बुझाना चाहा जैसे ही सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना से 7 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है




