रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन पालिका सभागार में हुआ। जिसमें 11 प्रस्ताव पटल पर रखे गए। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए।
नगर पालिका चेयर पर्सन नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता और ईओ सुशील कुमार की उपस्थिति में नगर पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन पालिका सभागार में हुआ। जिसमें 15वां वित्त आयोजन की कार्ययोजना में स्वीकृत एमआरएफ सेंटर के विस्तारीकरण के कार्य का स्थान परिवर्तन किए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। हरीपुरा तालाब के स्थान पर किसी दूसरे स्थान पर तालाब बनवाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं सभासद के द्वारा वार्डों में टूट फूट के निर्माण से संबधित प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया। गोशाला में जाली एवं शेष खाली भूमि पर पौधों का रोपण कराए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी। वेट वेस्ट प्लांट के निर्माण के लिए भूमि की आवश्यकता है। जिसके लिए भूमि का चयन किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। एसडब्ल्यूएम के अंतर्गत उपलब्ध भूमि गाटा संख्या 70 लौना की भूमि पर चारेां ओर बाउंड्रीवाल, फाइबर टिन शैड और इंटरलॉक कनेक्टिंग सड़क एवं वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के निर्माण का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ। इस मौके पर एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, प्रधान लिपिक अनिल कुशवाहा, सभासद नफीस सिद्दीकी, अन्नू शर्मा, गुड्डन प्रजापति, कफील कुरैशी, नरेश सोनी, रीना देवी, नामित सभासद वाचस्पति मिश्रा, योगेंद्र राठौर आदि रहे।










