गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे की घटना के बाद लोग अभी भूले भी नहीं हैं उस मोरबी के अस्पताल में आज रंग रोगन का काम शुरू हुआ है।
सरकारी अस्पताल में रात में हो रहे इस काम को लेकर विपक्षी पार्टियों ने आज भाजपा पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
कल प्रधानमंत्री के दौरा है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कल पीएम मोदी मोरबी में हुए घटना के बाद घायल हुए लोगों से मिलने के लिए जाने वाले हैं। और पीएम ने के प्रस्तावित दौरे को लेकर ही अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में रंग रोगन का काम शुरू किया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा इस सम्बंध में कहा गया कि यह रूटीन काम है जो इस समय पुताई का काम शुरू हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर हमला बोल दिया है।
विपक्षी पार्टियों ने किया हमला
मोरबी अस्पताल में आज देर रात तक चल रहे रंग रोगन पर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा सरकार पर प्रहार करना शुरू कर दिया है।
आप ने कही ये बात
मोरबी के अस्पताल में देर रात हो रही रंगाई पुताई व अन्य कामों को लेकर गुजरात आम आदमी पार्टी ने हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के मोरबी आने से पहले सिविल अस्पताल में पुताई की जा रही है।

कांग्रेस ने भी किया हमला
मोरबी अस्पताल में देर रात तक हो रही पुताई को लेकर कांग्रेस ने हमला किया है। देर रात अस्पताल में हो रही रंगाई पुताई के वायरल वीडियो के सम्बंध में कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि कल पीएम मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे उससे पहले चमचमाती टाइल लगाई जा रही हैं।
पीएम मोदी की तस्वीरों में कोई कमी न रहे इसका सारा प्रबंध हो रहा है।
इन्हें शर्म नहीं आती इतने सारे लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता शुप्रिया श्रीनेत ने कही ये बात
कांग्रेस की प्रवक्ता शुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी कल मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे उसके लिए अस्पताल का रंग रोगन इत्यादि युद्ध स्तर पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि चमचमाती दीवारें और नई टाइल्स से सुसज्जित अस्पताल में शायद बेहतर महसूस करें यही उम्मीद होगी
मोरबी में करीब 200 लोगों की मौत की खबर है।





