जालौन नगर में गोवर्धन गौशाला में गोपाष्टमी पर गाय-बछड़ों की हुई पूजा,, पढिये पूरी रिपोर्ट

गौसेवकों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

(ब्यूरो रिपोर्ट)

जालौन (उरई)। जालौन नगर के ऐतिहासिक मुरलीमनोहर तालाब स्थित श्रीगोवधर्न गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व हषोर्ल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से गाय व बछड़ों की पूजा-अचर्ना की गई। इसके अलावा कायर्क्रम में गाय के सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया। कायर्क्रम के अंत में समिति द्वारा गो सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
गोपाष्टमी के महापर्व पर गोरक्षा अभियान, गोसंपदा संरक्षण शोध संस्थान एवं सुरभि संदेश के संयुक्त तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब स्थित श्रीगोवधर्न गोशाला में उत्साहपूवर्क गोपूजन कायर्क्रम का आयोजन किया गया।

Download our app on playstore: uttampukarnews

इसके उपरांत गो-गोपाल दशर्न व गो-ग्रास वितरण भी हुआ। पं. पीयूष महंत की अध्यक्षता में आयोजित कायर्क्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा के जालौन निकाय प्रभारी संजय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सदर विधायक प्रतिनिधि संजू खत्री, सतीश सिंह सेंगर, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, राजा सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, मधु पांडेय आदि के साथ गोसेवकों व उपस्थित महिलाओं द्वारा वैदिक रीति से गाय व बछड़ों की सामूहिक पूजा-अचर्ना की गई। कायर्क्रम में मुख्य अतिथि ने गोपालन की महत्वता के बारे में लोगों को परिचित कराया। उन्होंने लोगों में गोसेवा का भाव जागृत करते हुए घरों से गो ग्रास निकालने की अपील की। गो संपदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे व शिक्षक धीरज बाथम ने गाय के सामाजिक, आध्यात्मिक एवं आथिर्क लाभ के बारे में बताते हुए आज के समय में गो-पालन की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि यदि हमारे अंदर से गो-सेवा का भाव चला गया, तो मानव जीवन का विनाश सुनिश्चित है। आदित्य भूषण तिवारी ने गोपाष्टमी पर्व की महत्ता बताते हुए उससे प्राप्त होने वाले दुग्ध, दही व घी को अमृत समान बताया। अंत में गो सेवा के कार्य में उत्कृष्ट योगदान करने वाले गोपालजी पुरवार, रामजी ताम्रकार, भरत अग्रवाल व शहीद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, लंपी वायरस में गोवंश के लिए निःशुल्क दवा एवं उपचार करने वाले डॉ. गजेंद्र, ऋषभ ताम्रकार, गगन गुप्ता, प्रथम गुप्ता, संदीप सक्सेना, अभिषेक ताम्रकार, आदित्य ठाकुर, मयंक गुप्ता को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कायर्क्रम का संचालन जावेद अख्तर ने किया। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, ईओ सीमा तोमर, मनोज गुप्त, लालन ताम्रकार, गोपालजी पुरवार, रामजी ताम्रकार, दीपू त्रिपाठी, अनूप दीक्षित, सोनू चैहान, डॉ. बृजेंद्र दुबे, पुनीत मित्तल, पम्मू महाराज, राजेंद्र अग्रवाल, रत्ना शिवहरे, नीतू गुप्ता, सुनीता ताम्रकार, ज्योति अग्रवाल आदि गोसेवक व गोपालक मौजूद रहे।

Mail us your news : uttampukarnews@gmail.com

Leave a Comment