शनिवार को आई ये बड़ी दुःखद खबर,, पद्मभूषण से सम्मानित ये मशहूर गायिका का निधन

शनिवार को एक बहुत ही दुःखद खबर प्रकाश में आई है। आज बीते माह पद्म भूषण से सम्मानित वाणी जयराम चेन्नई में अपने आवास पर मृत पाई गईं। वह 78 वर्ष की थीं। प्रभासाक्षी के अनुसार गायिका को गणतंत्र दिवस 2023 से पहले भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके अचानक निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने के लिए जानी जाती थीं।

25 जनवरी को मिला था पद्मभूषण

प्रभसाक्षी के अनुसार 25 जनवरी को, भारत सरकार ने वाणी जयराम को तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया। दिग्गज गायक को बधाई देने के लिए प्रशंसकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। 4 फरवरी को वाणी जयराम चेन्नई के नुंगमबक्कम में अपने घर में मृत पाई गई थीं। उसकी मौत का कारण अभी भी अज्ञात है। उनके पति जयराम ने 2018 में आखिरी सांस ली थी। आज उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Comment