केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सीएम धामी को लेकर कही ये बड़ी बात,,,

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर बड़ी बात कही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उनके लिए गौरव की बात है कि राज्य को इतने हैंडसम मुख्यमंत्री मिले हैं सीएम को काला टीका जरूर लगाया जाना चाहिए।

Download our app for the latest news : uttampukarnews

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कहा कि हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री सबसे हैंडसम सबसे सुंदर चुने गए हैं वह एक काला टीका जरूर लगाएं कहीं उन्हें नजर न लग जाए उनकी नजर उतारी जानी चाहिए। श्री महाराज ने कहा कि देवभूमि के अंदर आपको पता है जो पहाड़ों में रहने वाले लोग होते हैं वह देवता समान होते हैं यह हमारे लिए बड़ी ही फख्र और गौरव की बात है।

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कही ये बात

Leave a Comment