उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 23 फरवरी से होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को एक बड़ी सौगात दी है । दरअसल सीएम धामी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पीसीएस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसें निशुल्क यात्रा होगी।
Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रदेश में 23 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सीएम धामी ने यह ऐलान करते हुए कहा कि 23 तारीख से उत्तराखंड पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रारंभ हो रही है । वह सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं देते हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क व्यवस्था रहेगी।




