पिछले काफी समय से पुलिस के लिए सरदर्द बना खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल को आज गिरफ्तार करने की खबर सामने आई है।

अमृतपाल को गिरफ्तार करने के संबंध में पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास खास जानकारी थी जिसमें उनको पता चला था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में अमृतपाल मौजूद है। उन्होंने कहा कि हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उसको गिरफ्तार किया है। आईजीपी श्री गिल ने बताया कि अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद उसे आसाम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी एनएसए के अधीन हुई है । और इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति कानून व्यवस्था बनाए रखी इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं हमने ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया है।





