
Lucknow news today। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की देर शाम पुलिस विभाग को थानों में कैमरे लगवाने के साथ-साथ अन्य बड़े आदेश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश जारी किए हैं । इसके संबंध में सीएम योगी ने एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार करने का भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने जारी किए अपने आदेश में कहा कि यह कार्य से शीर्ष प्राथमिकता के साथ कराया जाए । थानों में जहां जन सुनवाई होती हो वहां कैमरे जरूर लगे और सभी कमरों की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जारी किए गए निर्देश सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक माह में एक बार जनपद स्तर पर महिलाओं बच्चों बुजुर्गों दिव्यांग जनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें। उनकी समस्याएं सुनें, यथोचित समाधान करें। सफल महिलाओं बच्चों बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। यह प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरक होगा।

Contact for advertisement : 9415795867






