राजस्थान में महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की नहीं अब खैर,,होगी ये सख्त कार्यवाही, सीएम अशोक गहलोत ने कही ये बात

Strict action will be taken against the miscreants who molest women and girls in Rajasthan, CM Ashok Gehlot said this

Rajsthan news : राजस्थान में अब महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं। इस बात का एलान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम एलान किया है कि लड़कियों एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के अभियुक्तों और मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सरकार की ओर से ये बयान एक ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को संसद से सड़क तक घेरने की कोशिश कर रहा है।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कही यह बात

राजस्थान में महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध इस कठोर कार्यवाही के सम्बंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ”राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और दुष्कर्म के अभियुक्तों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा.”
उन्होंने कहा, ”इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस की ओर से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है.”

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

Leave a Comment