नगर जालौन में भव्य दीपावली महोत्सव मनाए जाने को लेकर आयोजित हुई बैठक,,, यह बनी रूपरेखा

A meeting was organized to celebrate the grand Diwali festival in Jalaun city, this was the outline.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर में भव्य दीपावली महोत्सव मनाए जाने को लेकर जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। इस बार लेजर शो का आयोजन पहले से भी भव्य होगा।
नगर में दूसरी बार जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य तरीके से दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। दीपावली महोत्सव की रूपरेखा बनाये जाने को लेकर एक बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें रामशरण विश्वकर्मा ने बताया कि नगर में भव्य लेजर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम रामायण का संक्षिप्त प्रदर्शन व भारत की गौरवगाथा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राम राज्याभिषेक एवं विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अंतर्राज्यीय कलाकारों से बात की जा रही है। बाहर की टीम द्वारा भव्य आयोजन कराया जाएगा। समिति के संस्थापक रामराजा निरंजन ने बताया कि राम राज्याभिषेक के साथ ईको फ्रैंडली व इलैक्ट्रिक आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। रात्रि में लेजर शो की किरणों से जब मैदान जगमगाएगा वह क्षण देखने लायक होगा। कार्यक्रम की श्रृखंला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, संस्थापक व ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, ओंकार निरंजन, डॉक्टर आलोक गुर्जर, अतुल हर्षे, बलवान यादव, महेन्द्र पाटकर मृदुल, शैलू शिवहरे, संजू साहू, संजीव पटेल, अरविंद गुप्ता बीनू, विपुल दीक्षित, रामनारायण शिवहरे, धीरज साहू, विजय कुशवाहा, विशाल राठौर, कबीर निरंजन, सत्यम राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment