(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । खाटू श्याम संगीत मंडली श्याम श्यामा म्यूजिक टीम द्वारा खाटू वाले श्याम का दरबार सजाया गया और भजन संध्या का आयोजन किया गया। दरवार में बाबा खाटू श्याम को 56 भोग लगाया गया। भजन सुनकर भक्त भक्ति रस में डूब कर झूमझूम कर नाचे।
गुरुवार की रात ग्राम जगनेवा में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। दरबार में अखंड ज्योति के अलौकिक श्रृंगार किया गया है और 56 भोग लगाया गया। सजाए गए दरबार में भजन गायक पीसी कन्हैया, अंजली, बेबी, आस्था, हिमांशु, अंकित गौतम अंकित शर्मा, शिवम मिश्रा अंकित गौतम अरविंद शर्मा म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए। बाबा खाटू श्याम की अलौकिक श्रृंगार और झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्याम भक्त उमड़े। फूलों से बाबा का श्रृंगार और भव्य झांकी देखने के लिए भक्त लगातार अपने मोबाइल में इस दृश्य को कैद कर रहे थे। उसके बाद वहां ज्योति का दर्शन कर बाबा से गुहार लगाई। महिलाओं ने बच्चों के साथ बाबा के दरबार में हाजरी लगाते हुए अपनी झोली फैलाकर आशीष मांगा। राधे राधे बोलेगो तो आएंगे बिहारी, मेरे सिर पर रख दे हाथ, जनम जनम मुझे खाटू बाबा देना साथ आदि के भजनों पर भक्त झूमते हुए भजन गाते दिखाई दे रहे थे। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, जीतू सिकरवार, विश्राम सिंह, महेंद्र सिंह नीतू, चंद्रप्रभा, तेजपाल सिंह, रामादेवी, सुशील सिंह, गुड्डी देवी, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, आनंद कुमार, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल पुरवार, अरविन्द सोनी समेत बड़ी संख्या भक्त मौजूद रहे।






