
Uttrakhand news today ; उस बाप के दिल पर क्या गुजर रही होगी जिसके सामने ही उसका बेटा पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से संकट में है मगर वह देख तो सब कुछ रहा मगर कुछ कर नहीं पा रहा है। यह दर्द लेकर यूपी के लखीमपुर खीरी से उत्तराखंड के उस टनल के पास खड़े उस पिता का है जो पिछले बुधवार से अपने जिगर के टुकड़े के लिए टनल से सकुशल वापसी की दुआ कर रहा है। जी हाँ यह दर्द भरी दास्तां है लखीमपुर खीरी के उस मजबूर पिता की जिसका बेटा पिछले लगभग दो हफ्ते से उत्तराखंड में हुए टनल हादसे में फंसा है।
यह है मामला
उत्तराखंड के उत्तर काशी में हो रहे काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में लगभग 40 मजदूर इसी सुरंग में फंस गए । प्रशासन द्वारा इस टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हर सम्भव प्रयास भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात मीडिया की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी जो बहुत ही भरी आंखों के साथ सुरंग के छेद की तरफ टकटकी लगाए वहां खड़ा था। जब कुछ मीडिया वालों ने उससे बात की तो उसका दर्द छलक उठा।
मीडिया को बताई यह बात
टनल के बाहर टकटकी लगाए खड़े व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि यूपी के लखीमपुर खीरी से यहाँ आया है और पिछले 9 दिनों से यहाँ पर बस इसी आस में खड़ा है कि जल्द ही उसका लखतेजिगर इस संकट से बाहर निकल आएगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उसने बताया कि उसका बेटा पहले भी यहाँ पर दो तीन बार काम करने आ चुका है सुर इस बार उनका बेटा इतने बड़े संकट में फंसा है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उस मजबूर और बेबस बाप ने बस इतना कहा कि वह सही से देख नहीं सकता। बस ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहा है कि उसका बेटा जल्द उसके सामने हो।





