राजस्थान में किसकी सरकार : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से कही यह बड़ी बात

Whose government in Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot said this big thing to the media

Rajsthan news today। राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार इसको को लेकर चल रहे चैनलों के सर्वे पर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया से बात करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ भी कहता रहे राजस्थान में सरकार कांग्रेस की ही बन रही है।
बता दे आपको राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना 25 नवंबर को संपन्न हो चुकी है और यहां पर 3 दिसंबर को परिणाम भी घोषित हो जाएंगे । इस बीच एग्जिट पोल भी शुरू हो गए हैं और एग्जिट पोलों में कोई राजस्थान में भाजपा की सरकार बना रहा है तो कोई कांग्रेस की वापसी का दावा कर रहा है । इन्हीं सबके बीच आज मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहता रहे सरकार कांग्रेस की बन रही है । श्री गहलोत ने कहा कि पांचो राज्यों में बीजेपी कहीं भी नहीं आ रही बीजेपी कहीं नहीं जीत रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर एग्जिट पोल कुछ भी आ जाए मीडिया कुछ भी दिखा दे मगर सरकार यहां पर कांग्रेस की बन रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से जो हम कमेंट सुन रहे हैं गांव के लोगों से और शहर के लोगों से उससे लग रहा है कि सरकार हमारी बन रही है मेरा हार्ट कहता है कि यहां पर कांग्रेस की सरकार बन रही है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में बीजेपी का वोटर भी कहेगा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काम करने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को लेकर कहा कि सब लोगों ने यहां पर प्रचार किया मगर उनकी भाषा बहुत डरावनी थी और तनाव पैदा करने वाली थी जो भाषा वह बोल रहे थे वह किसी के समझ में नहीं आ रही थी वह सरकार गिरा नहीं पाए तो मुझ पर धावा बोल दिया । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार गिराई मगर राजस्थान की सरकार नहीं गिरा पाए ।

Leave a Comment