हटाये गए ट्रक चालक से औकात पूँछने वाले डीएम ,,सीएम मोहन यादव ने की कार्यवाही

DM, CM Mohan Yadav, who asked the status of the removed truck driver, took action

MP news today। मध्य प्रदेश के शाजापुर जनपद के जिलाधिकारी को ट्रक चालक से अभद्रता करना काफी महंगा पड़ गया है । उनके अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सुबह उनको हटाने के निर्देश जारी किए हैं । जबकि उनके स्थान पर रिजु बाफना को वहां का कलेक्टर नियुक्त कर दिया गया है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रक चालकों की चल रही देश लेवल की हड़ताल को लेकर बीते कल मध्य प्रदेश के शाजापुर जनपद के जिलाधिकारी किशोर कन्याल कल शाम को चालकों के साथ बैठक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक चालक ने उनसे जब कुछ बात कही तो इस पर डीएम किशोर कन्याल बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने चालक को अभद्रता पूर्वक कहा कि तुम्हारी औकात क्या है ।उनकी यह शब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया । बताया जा रहा है कि इस सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार की सुबह ही शाजापुर जनपद के जिलाधिकारी किशोर कन्याल को वहां से हटकर रिजु बाफना को शाजापुर का नया जिलाधिकारी बनाया है।

सीएम मोहन यादव ने कही यह बात

शाजापुर जनपद के जिला अधिकारी किशोर कन्याल को हटाने का निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा मेरे ध्यान में लाया गया कि कल ट्रक ड्राइवर और जिला प्रशासन की बैठक हुई थी इसमें जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया है उचित नहीं है। यह सरकार तो गरीबों की सरकार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीब उत्थान का काम करते हैं इसमें हर एक व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए वह कितना ही बड़ा अधिकारी हो उसे सम्मान करना चाहिए उसके काम को और भाव को भी सम्मान करना चाहिए । सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर अधिकारी यह भाषा बोलते हैं तो उनको मैदान में रहने का अधिकार नहीं है । वह उम्मीद करते हैं कि दोबारा कोई अधिकारी इस तरह के भाषा का प्रयोग नहीं करेगा।

Leave a Comment