
Jalaun news today । जालौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीदी चेतना शर्मा के नेतृत्व में नगर में सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए। इस दौरान करीब एक सैंकड़ा से अधिक सदस्य बनाए गए।
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने के लिए दीदी चेतना शर्मा की टीम के साथ सत्यम त्रिपाठी उरगांव, ऋषभ पांडेय सहाव, पंकज शर्मा सिरसा दोगढ़ी, राजू कठेरिया सिकरी रहमानपुर आदि ने नगर में विभिन्न स्थानों घर घर पर जा जाकर भाजपा की नीतियां बताकर लोगो को सदस्य बनाकर भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को भाजपा की उपलब्धियों और देश में सभी वर्गों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें भाजपा के सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया। टीम के सदस्यों ने अभियान के दौरान करीब एक सैंकड़ा से अधिक सदस्य बनाए।






