रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पीड़ित वाहन स्वामी ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी अंकुर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बीती 17 अक्टूबर को रात करीब नौ बजे वह बाजार से बाइक लेकर घर पहुंचे थे। उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने और पूछतांछ करने के बाद भी बाइक का कहीं पता नहीं चला। पुलिस जांच करने में जुटी है।





