रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर मारपीट व गालीगलौज का आरोप लगाया है। भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
यह खबर भी पढ़ें जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष,, पुलिस ने की कार्यवाही,,, – उत्तम पुकार न्यूज़
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी शशि देवी ने पुलिस को बताया कि उनके देवर संजीव अक्सर उसके साथ विवाद करते रहते हैं। जिसके चलते घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। आरोप लगाया कि रविवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी। तभी देवर वहां आए और उसके साथ अकारण ही गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की है।





