रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सोलर पंप लगवाने के नाम पर खाते में लगभग साढ़े 12 हजार रुपये डलवा लिए। अब और रुपयों की मांग की जा रही है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ निवासी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने स्वयं को हरीराम बताते हुए कहा कि किसानों के लिए सोलर पंप लगाने की योजना चल रही है। जिसमें सरकार अनुदान देगी। उसे सिर्फ फायल चार्ज और अन्य ऊपरी खर्च देना होगा। जब वह उपरोक्त व्यक्ति के विश्वास में आ गया तो उसने तीन बार में मोबाइल पर 12530 रुपये ट्रांसफर करा लिए। अब वह और रुपयों की मांग कर रहा है। जब उसने और रुपये देने से इंकार किया तो वह डराने और धमकाने लगा। तब कहीं उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से डाले गए नंबर की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





