कुल्हाड़ी से हमला उपचार के दौरान मौत,,आरोपी अरेस्ट ,यह थी घटना

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में तीन दिन पूर्व घर के बाहर खडे ग्रामीण पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने घटना में आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी चंद्रमोहन वर्मा (39) पुत्र पन्नालाल तीन दिन पूर्व सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे घर बाहर खड़े थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी वीरबल वहां आ गया और चंद्रमोहन के साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने मना किया तो वीरबल ने चंद्रमोहन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के सिर पर तीन चार वार होने से वह बेहोश होकर गिर गया था। पहले सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज उरई फिर कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक की मां विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में बुधवार की सुबह कोतवाल वीरेंद्र पटेल को सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में उरगांव गोकुलपुरा बंबी के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई अमर सिंह को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। जहां पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment