रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किशोर को नशीला पदार्थ खिलाकार तीन युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लेकमेल कर रहे हैं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा उरई में पढ़ता है। उरई निवासी अािकाश, मंगल व आशीष ने बीती 15 जनवरी को उनके बेटे को किसी तरल पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो बनाने के बाद वह उनके बेटे को ब्लैकमेल करने लगे। पहले तो बेटे ने उन्हें नहीं बताया जब वह उसे बार बार ब्लेकमेल करने लगे तब बेटे ने उन्हें यह बात बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी।






