रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष,, पुलिस ने की ये कार्यवाही,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच गाली, गलौज व मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
,कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी एक पक्ष के समीर खां व दूसरे पक्ष के आरिफ व साबिर के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों बीच आए दिन विवाद होता रहता है। शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद होने लगा। वहां मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी वह नहीं माने और उनके बीच गाली, गलौज व मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनकर तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

Leave a Comment