रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शराब के नशे में युवक के साथ गाली, गलौज व मारपीट की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बापूसाहब निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही सुधीर कुमार शराब के नशे में आए दिन उसके साथ गाली, गलौज करता है और झगड़े पर आमादा हो जाता है। कई बार समझाने के बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां सुधीर आ गया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।





