रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में चौराहा पार करते समय युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवानबाड़ा निवासी राजेंद्र यादव (35) गुरुवार की रात करीब 10 बजे देवनगर चौराहे से वापस घर लौट रहे थे। वह पैदल ही देवनगर चौराहे पर सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां ईटा से भरा ट्रक निकल रहा था और वह ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक से टक्कर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में उन्हें पास में स्थित सीएचसी पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और घटना के संबंध में जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। वहीं आरोपी ट्रक को पकड़कर कोतवाली में खड़ा कराया गया है।





