जालौन पुलिस को मिली सफलता,, दो गिरफ्तार,, यह हुआ बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 43 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने उरई मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे शिवम निवासी कनासी थाना नदीगांव को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने 22 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। वहीं, एसआई शैलेंद्र सिंह ने ग्राम लौना से धर्मेंद्र कुमार को पकड़ा है जिसके पास से पुलिस ने 21 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment