रिपोर्ट राहुल उपाध्याय / कुंज बिहारी शर्मा
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Bahraich news today । आगामी कजरी तीज पर लाखों काँवर-यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्थाएँ पुख़्ता कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सी.पी. पांडेय तथा थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी जी ने इंतज़ामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा काँवरियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन की हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
एएसपी कुशवाहा ने निर्देश दिए कि भग्गड़वा समेत सभी प्रवेश मार्गों पर यातायात वन-वे प्रणाली से संचालित किया जाए, ताकि काँवरियों को जाम अथवा अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर व प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त संख्या में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी, होमगार्ड, स्वास्थ्यकर्मी और वालंटियर तैनात रहेंगे। सुरक्षा निगरानी के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे व 24×7 सक्रिय नियंत्रण-कक्ष स्थापित किया गया है।
काँवर यात्रियों की आस्था और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एएसपी ने कहा थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ दर्शन-पूजन की कतारबंदी, प्रसाद वितरण और लाउडस्पीकर व्यवस्था की समीक्षा की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस हेल्पलाइन पर दें।
मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल, चिकित्सा शिविर जैसी मूलभूत सुविधाएँ बढ़ा दी गई हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार कजरी तीज पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी हो चुकी है।






