राहुल उपाध्याय, कुंज बिहारी शर्मा
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
पयागपुर,बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण आज विधानसभा क्षेत्र के पैतौरा (कल्लू पुरवा) स्थित बूथ संख्या 201 पर सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने लोगो के बीच बैठकर पूरा प्रसारण सुना और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की
श्री त्रिपाठी ने कहा कि “मन की बात” देश-भर के नागरिकों को प्रेरित करती है और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भी नई सोच देती है।
इस अवसर पर कपीश सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, हवलदार तिवारी, दिलीप सिंह, मुन्ना तिवारी, उत्कर्ष सिंह, राजू डूबे , प्रखर सिंह , बबलू रावत व उत्तम त्रिपाठी व नगर पंचायत पयागपुर के सभासदगण सुनीता, ज्योति सरोज, मुकेश शर्मा आदि प्रमुख लोग सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






