लापरवाहीः लटकते 11 हजार लाइन की केबिल से हो सकती बड़ी दुर्घटना,,

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

16 लाख रूपयों से स्ट्रीट लाइट को लाइन देने हेतु धन हुआ था आवंटन

राहुल उपाध्याय नबी अहमद

रुपईडीहा, बहराइच। रुपईडीहा बाजार में स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली विभाग ने दुकानों व रिहायशी मकानों के ऊपर से नगर पंचायत सचिवालय तक मोटी केबिल बिछा दी है। जिससे दुकानदारों व बजाजा मार्केट वासियों मे आक्रोश व्यापत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये पीली मोटी केबिल अंडरग्राउंड बिजली के तार बिछाने के लिए ही बनायी गयी है। परंतु बिजली विभाग कर्मियों ने जमीन खोदाई व इसके ऊपर लेपन की मजदूरी बचाने के लिए मार्केट में मोटे पोल लगाकर दुकानों व रिहायशी मकानों के ऊपर से मोटी केबिल से लोग भयभीत हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2025 को रुपईडीहा नगर पंचायत ने लगभग 16 लाख रुपये बिजली विभाग को स्ट्रीट लाइट हेतु प्रदान कर दिए हैं। 6 माह पूरे होने के बाद भी बिजली विभाग सोया हुआ है। बजाजा मार्केट पर आबाद रतन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रशीद अहमद, मोबीन अहमद, सभासद रजा इमाम रिजवी, दीपक गोयल, मनीष अग्रवाल, पंकज बरनवाल, शितलेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, विकास कजरिया, कन्हैया अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, संजय कसौंधन, निजामुद्दीन, मोनू, विनोद जायसवाल, लईक अहमद, कल्लू, बशीर अहमद, सलमान, रहमान, इरफान, सिद्धनाथ कसौंधन, रामनिवास कसौंधन, समीर अहमद, दुर्गेश बरनवाल, नरेश बंसल, मनोज बंसल सहित दर्जनों बजाजा मार्केट निवासियों ने मांग की है कि बिजली विभाग इस समस्या पर पुनर्विचार करे। 11 हजार की लाइन नानपारा व बहराइच की तर्ज पर अंडरग्राउंड बिछाए।

क्या कहते हैं एसडीओ नानपारा

इस संबंध में एसडीओ बिजली नानपारा मोहम्मद ताजीन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बहराइच शहर है। नानपारा में कुछ स्थानों पर अंडरग्राउंड है कुछ स्थानों पर ऊपर से केबिल बिछाई गई है। ढीली ढाली केबिल व टेढ़े मेढ़े खंभों के बारे में उन्होंने कहा कि इन्हें ठीक कराया जाएगा।

क्या कहते है नगर पंचायत रुपईडीहा के ईओ

आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के ईओ राम बदन यादव ने कहा कि इस संबंध में विभागीय कर्मियों से बात की जाएगी। अच्छा तो होता कि इसे अंडरग्राउंड ही बिछाया जाता।

क्या कहते हैं नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन

इस संबंध में जब आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिजली विभाग का सहयोग बहुत कम मिल रहा है। 6 माह पूर्व लगभग 16 लाख रुपया देने के बावजूद भी रुपईडीहा नगर में स्ट्रीट लाइट नही जल सकी। अंडरग्राउंड केबिल पर बात करने के लिए विभाग के 4, 5 जेई आये थे। सर्वे पर उन्होंने अंडरग्राउंड केबिल मे अड़चने बताई।

Leave a Comment