विशेश्वरगंज भाजपा कार्यालय में हुआ प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा

विश्वेश्वरगंज,बहराइच।पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विशेश्वरगंज स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन संघर्ष, प्रेरणास्पद उपलब्धियों और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, जिला संयोजक श्री मनोज शुक्ल जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
मंडल अध्यक्ष गण विष्णु दयाल चौहान, प्रमोद पाण्डेय, दुर्गेश सिंह, सन्तोष गौतम सहित कैलाश नाथ द्विवेदी, विजय शंकर द्विवेदी, पुंडरीक शुक्ला और प्रखर सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को देश के युवाओं तथा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को भी रेखांकित किया।
बता दें आपको भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के लिए विविध आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है।

Leave a Comment