रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में श्री बाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है। मेला प्रशासन द्वारा लौना मार्ग पर फुटपाथ पर वाहन स्टैंड बना दिया। फुटपाथ पर वाहन स्टैंड बनाये जाने के कारण सड़क पर जाम लग रहा है जिससे राहगीर व वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
कोतवाली केे बगल से लौना मार्ग निकला है। इस मार्ग से लौना, छानी, कैंथ, गिधौसा, कुंवरपुरा, खनुआं, हरदोई गुर्जर होते हुए उरई कोंच मार्ग पर लोग जाते हैं। इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात चलता है। इस मुख्य मार्ग पर कोतवाली के पीछे श्री बाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जा रहा है। मेला एवं विकास प्रदर्शनी में आने वाले वाहनों के लिए मेला प्रशासन ने फुटपाथ पर वाहन स्टैंड बना दिया है। फुटपाथ पर रस्सी बांध कर वाहन स्टैंड बनाकर मोटरसाइकिल चालकों से 20 रुपए वसूले जा रहे हैं। एक तरफ फुटपाथ पल वाहन स्टैंड बनाकर वसूली की जा रही है। फुटपाथ पर वाहन स्टैंड होने से पूरे सड़क पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। मजे की बात यह कि सामने ही सी ओ का आवास व कार्यालय, उपजिलाधिकारी का आवास व बगल में कोतवाली है जहां से पुलिस के साथ अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी किसी जिम्मेदार को जनता की परेशानी समझ में नहीं आ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सवारी व माल वाहक वाहनों के चालकों को निकालने में हो रही है तथा हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।





