जालौन ब्लॉक में हुआ लघु सेवा शिविर का आयोजन,,इस बात की दी गयी जानकारी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

जल्द आपके समक्ष

Jalaun news today ।जालौन ब्लॉक सभागार में विधिक साक्षरता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लघु सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 22 फरवरी को उरई में होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की जानकारी दी गई।
ब्लॉक सभागार में आयोजित लघु सेवा शिविर नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार गुप्ता ने 22 फरवरी को उरई में मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि वृहद विधि सहायता एवं सेवा शिविर बहुआयामी होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर में न केवल कानूनी परामर्श दिया जाएगा, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रमाणपत्रों से संबंधित मार्गदर्शन और शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पैनल अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, पारिवारिक विवाद, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर कुलदीप वर्मा, रामेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप निरंजन, वैभव त्रिपाठी, विपिन बुधौलिया, योगेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।