जालौन के इस महाविद्यालय में हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय द्वारा सात द्विवसीय शिविर का आयोजन चल रहा है। शिविर के तीसरे दिन समरसता व नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का अयोजन किया गया। जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों व नारी सशक्तिकरण पर बल दिया गया।
सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन समरसता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रथम इकाई के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अवनीश दीक्षित ने समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, जातिवाद, मृत्यु भोज आदि विषय पर विचार रखते हुए कहा कि यह सभी सामाजिक कुरीतियां हैं। इनसे समाज का हित नहीं होता है। समाज में व्याप्त इन कुरीतियों को मिलकर समाप्त किया जाना चाहिए। द्वितीय इकाई प्रभारी विनय दीक्षित ने समाज में फैली कुरीतियों को विकास में बाधक और घातक बताया। कार्यक्रम में चंद्रभान मिश्रा ने नारियों को सम्मान देने के साथ ही उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में आगे आने का आहवान किया। कहा कि आज की महिलाएं सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अन्य महिलाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। नारियों की दशा एवं दिशा में तभी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नारी को स्वयं की शक्ति को पहचानना होगा तभी बात बनेगी। एक नारी के शिक्षित होने से पूरी पीढ़ी सशक्त हो जाती है। इसलिए उन्हें भी अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं। कार्यक्रम में अवधेश दीक्षित, गोपालजी खेमरिया, राघवेंद्र पटेल, नीरेंद्र नायक, शैलेंद्र कुमार, प्रगति भदौरिया, आकांक्षा श्रीधर, विनीत मिश्रा, राजकुमार याज्ञिक, शालू पटेल, गिरजाशरन, चंद्रभान सेंगर, मनीष याज्ञिक, अभिका भदौरिया, अंजली, मौसम, सौरभ, सुमित सेंगर, प्रवीण, विवेक आदि रहे।