ट्रेक्टर चालक की मौत का मामला : भतीजे ने दर्ज कराया मामला,, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मिट्टी भराई के काम में लगे ट्रैक्टर चालक की मृत्यु के मामले में भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर उरई निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ चंगे ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा राजेश कुमार उनके मकान में ही रहते हैं और वह ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। शनिवार की रात करीब नौ बजे चाचा के पास रामकुमार सिंह का फोन आया और उन्हें ट्रैक्टर चलाने के लिए बुला लिया। इसके बाद रात करीब दो बजे उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके चाचा शहजादपुरा और कुकरगांव के बीच मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से उनकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहंचे जहां उन्होंने देखा कि ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया चाचा के ऊपर था। तभी सात आठ लोगों ने उन्हें वहां से निकाला और मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। भतीजे ने चाचा की मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए कहा कि जिस प्रकार से चाचा के सीने पर पहिया चढ़ा हुआ था उससे प्रतीत हो रहा था कि उनकी हत्या की गई है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।