आपस मे भिड़ी बाइक,,युवक घायल,, बाबा ने दर्ज कराया मामला

रिपोर्ट बबलू सेंगर

जालौन। बाइक से कोंच जा रहे बेटे व नाती की बाइक में दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित बाबा ने मामले की रिपोर्ट कोंतवाली में दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी गोविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 15 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे उनका बेटा कमलेश (40) व नाती विकास (18) बाइक से कोंच जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर छत्रसाल मोड़ के करीब पहुचंे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने बेकाबू होकर उनके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा व नाती दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां नाती विकास की गंभीर हालत को देखते हुए पहले उरई फिर झांसी रेफर कर दिया गया। जहां प्राइवेट हास्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।