अपर जिलाधिकारी ने किया जालौन में जल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण,,जारी किए ये निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Follow our WhatsApp channel UTTAM PUKAR NEWS for latest news

Jalaun news today । जालौन नगर पालिका द्वारा बनवाए गए ट्यूबवेल व नगर में लगवाए गए वाटरकूलरों की जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी मंगलवार को नगर में पहुंचे। ट्यूबवेल निर्माण के दो वर्ष बाद भी अधूरे पड़े कार्य को शीघ्र पूरा कर जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।
नगर की जलापूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा दो वर्ष पूर्व ट्यूबवेलों का निर्माण कराया है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल पिलाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा 12 स्थानों पर वाटर कूलर रखवाए गए हैं। जिनके निरीक्षण के लिए मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नगर में पहुंचे। एडीएम ने बालाजी मंदिर से चुंगी नंबर चार बाईपास के बीच 24 लाख की लागत से बने ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्यूबवेल बंद मिला। पूछने पर बताया गया कि अभी तक बिजली का कनेक्शन न मिलने के कारण उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ट्यूबवेल का पाइपलाइन से कनेक्शन व बनाए गए भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। स्टीमेट के आधार पर आवश्यक जानकारी निर्माण लिपिक कमलेश ने दी। बिजली कनेक्शन के अभाव में बंद पड़े ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कराने के साथ पाइपलाइन की टेस्टिंग कर जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश एडीएम ने दिए। नगर में लगे वाटरकूलरों को गर्मी की शुरुआत होने से पूर्व ही उनकी मरम्मत कराकर चालू कराने के निर्देश एडीएम ने अधीनस्थों को दिए।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105